March 14, 2026
download - 2026-03-09T100934.971
Spread the love

मुंबई : फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई में धमकियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। इस क्रम में अब एक और डेवलपर को कारतूस से लिपटा हुआ धमकी भरा लेटर मिला है। हाथ से लिखे गए लेटर में लिखा है कि ५० करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी दो वरना सीने में गोली खाने को तैयार रहो। अहम बात यह है कि इस बार धमकी बिश्नोई गैंग के नाम से नहीं, बल्कि छोटा शकील के नाम से दी गई है।
बता दें कि डेवलपर को गैंगस्टर छोटा शकील के नाम पर धमकियां और एक्सटॉर्शन की मांग कई महीनों से की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार को एक और मैसेज मिला। वर्सोवा में उसकी कार पर हाथ से लिखा एक नोट और एक जिंदा कारतूस छोड़ा गया था। छोटा शकील के नाम से हिंदी में साइन किए गए इस नोट में चेतावनी दी गई है कि अगर वह बात नहीं मानता तो अगली गोली उसके सीने पर मारी जाएगी। डेवलपर ने शिकायत में कहा है कि उसे ५० करोड़ रुपए एक्सटॉर्शन मनी देने की धमकियां मिल रही हैं। वर्सोवा पुलिस और क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल, जो उनकी पिछली शिकायत की जांच कर रही थी, अब नई धमकी की जांच कर रही है। शुक्रवार की धमकी इसलिए अहम है क्योंकि यह पुलिस के असेसमेंट के बाद उनकी पुलिस सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद दी गई थी। डेवलपर के मुताबिक, पहला धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद उसे पेड पुलिस प्रोटेक्शन दी गई थी। पिछले साल जो बंद कर दी गई, जिसके बाद से उसे धमकियां मिलने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *