March 14, 2026
download - 2026-02-18T114827.568
Spread the love

मुंबई : वाराणसी से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अकासा एयर ने नई विमान सेवा शुरू की है। पहले ही मंगलवार को आने-जाने वाले विमान में सभी सीटें फुल थीं। अकासा एयर का विमान क्यूपी 2001 सुबह 6.50 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 9.20 बजे वाराणसी पहुंची। वही, वाराणसी से शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर रात 8.50 बजे नवी मुंबई पहुंची। विमान का एक तरफ का किराया करीब 4800 रुपये है। हालांकि, फ्लेक्सी फेयर होने के कारण किराया घट-बढ़ सकता है। पहले दिन वाराणसी से नवी मुंबई के लिए 186 यात्री रवाना हुए और नवी मुंबई से 185 यात्री वाराणसी पहुंचे।
उधर, वाराणसी से बेंगलुरु के लिए भी अकासा एयरलाइंस ने अपनी दूसरी नई उड़ान सेवा बुधवार से शुरू की है। उड़ान संख्या क्यूपी 2001 नवी मुंबई से आने के बाद यही विमान क्यूपी 2002 बनकर वाराणसी से सुबह 9.55 बजे प्रस्थान कर 12.35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी 2003 बेंगलुरु से 15 बजे रवाना होकर 17.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह उड़ान सप्ताहभर संचालित होगी। यह नई सेवा 17 से 28 फरवरी तक प्रथम चरण में संचालित होगी। उड़ान शुरू होने से आइटी हब बेंगलुरु और धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
अकासा एयरलाइंस के यूपी हेड राहुल सिंह ने बताया कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से नई उड़ान सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। साथ ही इससे वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी में और मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *